Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी के सर्वांगीण विकास के सम्बन्ध में सीएम 27 फरवरी को करेंगे समीक्षा बैठक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पौड़ी के सर्वांगीण विकास के सम्बन्ध में सीएम 27 फरवरी को करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पौड़ी दौरे के उपरान्त पौड़ी के गौरव पुनः स्थापित करने के संकल्प का कार्य शुरू कर दिया गया है। पौड़ी भ्रमण के उपरान्त मुख्यमंत्री धामी द्वारा पौड़ी के सर्वागीण विकास एवं पौड़ी के मण्डल मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों के मण्डल मुख्यालय से संचालित किए जाने के सम्बन्ध में कदम उठाए जाने का संकल्प लिया था।

इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव और आयुक्त गढ़वाल मण्डल से एक सप्ताह में इस बिन्दु पर आख्या प्राप्त करें कि ऐसे कौन-कौन से कार्यालय हैं, जो मण्डल मुख्यालय में स्थापित हैं या मण्डल मुख्यालय में स्थापित होने चाहिए, परन्तु जिनका संचालन मण्डल मुख्यालय से नही हो रहा है। साथ ही मुख्य सचिव से पौड़ी की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और प्राकृतिक सौन्दर्य आदि की दृष्टि से सर्वागीण विकास की कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त कार्य समयबद्ध रूप से हो सके इस हेतु मुख्यमंत्री धामी द्वारा मुख्य सचिव को तीनों अधिकारियों से प्राप्त आख्या के साथ दिनांक 27 फरवरी को चर्चा हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी के सर्वागीण विकास एवं पौड़ी के गौरव को पुनः स्थापित करने सम्बन्ध में जो आश्वासन पौड़ी की जनता को दिया है उस में वह समयबद्ध रूप से कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक दृष्टि से प्रशासनिक रूप से पौड़ी का विशेष महत्व रहा है और इसी ऐतिहासिकता की दृष्टि से पौड़ी को गढ़वाल मण्डल का मण्डल मुख्यालय बनाया गया। समय के साथ पौड़ी से धीरे-धीरे मण्डल स्तरीय कार्यालयों का देहरादून या अन्यन्त्र स्थानों से संचालित होने की परम्परा शुरू हुई, जिससे पौड़ी मण्डल मुख्यालय का महत्व कम होने लगा।

मुख्यमन्त्री द्वारा पौड़ी की इस पीड़ा को महसूस किया है और पौड़ी का भ्रमण खत्म होने के तत्काल बाद ही राजधानी देहरादून में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौड़ी के विकास की कार्य-योजना के साथ-साथ पौड़ी की ऐतिहासिकता और गौरव को पुनः स्थापित किये जाने की आवश्यकता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमन्त्री के इस प्रयास से उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले वर्षों में पौड़ी अपने गौरव को पुनः प्राप्त कर सकेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...