Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जीबी पन्तनगर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

जीबी पन्तनगर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा सर्वप्रथम सुभाष भवन जहां पर कि विश्वविद्यालय के सभी महिला छात्रावासों की छात्राएं एकत्र थीं, के बीच आकर उनको गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गयीं। इस अवसर पर उत्तरांचल संगम के कलाकारों द्वारा भी लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कुलपति ने शिवालिक भवन छात्रावास जहां पर कि विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों के छात्र एकत्र थे, उनको अबीर लगाकर होली की बधाई दीं। इस छात्रावास में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में बहुत ही हर्षोंल्लास दिखा।

कार्यक्रम का आयोजन डा. बृजेश सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा विभिन्न छात्रावासों के अभिरक्षक एवं अभिरक्षकाओं के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर कुलपति के साथ कुलसचिव, डा. दीपा विनय; अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. एस.के. कश्यप; अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान, महाविद्यालय, डा. मालविका दास; निदेशक शोध, डॉ. ए.एस. नैन; निदेशक संचार, डॉ. जे.पी. जायसवाल; निदेशक निर्माण एवं संयंत्र, डॉ. ज्योति प्रसाद तथा अन्य अधिकारी, छात्रावास अभिरक्षक एवं अभिरक्षिकाएं उपस्थित थे। शिवालिक छात्रावास के छात्रावास अभिरक्षक डॉ. राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी क्रम में कुलपति आवास (तराई भवन) पर होली पर्व कुलपति की उपस्थिति में विश्वविद्यालय परिसर के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठातागण, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने हर्षोंल्लास के साथ भाग लिया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय फार्म के बेनी प्रक्षेत्र पर भी पर कुलपति की उपस्थिति में अबीर-गुलाल लगाकर हर्षोउल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति ने कहा कि फार्म के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. जयंत सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आकर तथा श्रमिक शक्ति के बीच पाकर अपनत्व का अहसास हुआ। इस अवसर पर फार्म के महाप्रधबंक, डॉ. डी.सी. बस्खेती, डॉ. प्रवेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. वीर सिंह बोरा, सहायक निदेशक डॉ. संतोष कुमार यादव, उपनियंत्रक एस.पी. कुरील तथा अन्य कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...