जी-20 प्रतिनिधियों का चीफ साइंस एडवाइजर सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें 17 देशों के 51 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इंटरनेशनल प्रतिभागियों के साथ डॉ मनमोहन सिंह चौहान, वीसी, जीबी पंत यूनिवर्सिटी, डॉ अजय कुमार सूद प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर, भारत सरकार, अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड तथा अन्य प्रतिभागी ने भी हिस्सा लिया।

जी-20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। यहां के कई स्थानों को लाइट से खूब सजाया गया है।

मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के पन्तनगर पहुंचने पर स्वागत किया। इसके पश्चात कुमाऊंनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सभी प्रतिनिधि पहाड़ी टोपी एवं कल्चर से अभिभूत एवं खुश नज़र आए। मेहमानों द्वारा पहाड़ी सांस्कृति आधारित छोलिया नृत्य एवं कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लेते हुए, कुछ प्रतिनिधि इन लम्हों को अपने मोबाइल्स में कैद करते हुए एवं सेल्फी लेते हुए नज़र आए तो कुछ प्रतिनिधि कुमाऊनी संगीत की धुन पर नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाए और संगीत पर जमकर थिरके।


Leave a comment