Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम पौड़ी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूर्ण करने का दिया निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम पौड़ी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूर्ण करने का दिया निर्देश

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों निर्देश दिये कि वे 15 अप्रैल तक जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पढावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साईन बोर्ड, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए आगामी 15 अप्रैल से श्रीनगर में फेसिलीटेशन सेन्टर व पुलिस कन्ट्रोल रुम सक्रिय होगा।

डीएम आशीष चौहान ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि एनआईटी पार्किंग श्रीनगर, पाईवेट पार्किंग श्रीनगर व आवास विकास पार्किंग यमकेश्वर को समतल करने कार्यवाही व इन पार्किंग स्थालों के पास मोबाईल टॉयलेट की उपलब्धता करवाना सुनिश्चित करें। सिरौंबगड़ में लैण्डस्लाईड को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मोटर मार्ग की रियल टाईम कंण्डीशन की सूचना कन्ट्रोल रुम तक पंहुचाने के लिए प्रभावी व सक्रिय सूचना तंत्र तैयार करने के साथ ही संवेदनशील स्थान पर बड़े आकार का चेतावनी साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये हैं। ताकि ट्रेफिक को समय रहते वैकल्पिक मार्ग पर डाईवर्ट किया जा सके।

उन्होने सिरौंबगड़ में मोबाईल टॉयलेट, अस्थायी टेंट, पेयजल की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। श्रीनगर में धूल को कन्ट्रोल करने के लिए नगर निकाय के अधिकारियों को सड़क पर निरंतर पानी का छिड़काव करते रहने को कहा है। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले यात्री निर्धारित दरों के साथ साफ-सुथरा व हैल्दी भोजन ले सकें इस हेतु उन्होने खाद्य अभिहित अधिकारी यात्रा मार्ग के होटलों, ढाबों, मिष्टान दुकानों आदि का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

डीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग से गुरजने वाले प्रत्येक वाहन चालक का एल्कोहॉलिक टेस्ट व वाहन संचालन की समयावधि पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे एक्सीडेंटल केस व कार्डियक मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चि करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...