Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नवरात्रि के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में नारी शक्ति उत्सव, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी व वैष्णवी किट की गई वितरित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

नवरात्रि के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में नारी शक्ति उत्सव, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी व वैष्णवी किट की गई वितरित

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में 22 से 30 मार्च तक नारी शक्ति उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवरात्रि अष्ठमी के अवसर पर पौड़ी के लक्ष्मीनारायण मंदिर में नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार की पहल पर नारी शक्ति उत्सव पूरे प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में एक साथ मिलकर सबको कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने 5 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट व 2 वैष्णवी किट वितरित तथा कन्याओं की पूजा भी की।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, वार्ड सभासद सरस्वती बहुगुणा सहित महावीर नेगी, भक्तिलाल शाह व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...