Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को मिला, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को मिला, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को सौंपा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। अब अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने की तैयारी शुरू हो जायेगी।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है इसके लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है। सरकार ने किराया बढ़ोतरी के लिए ऊपरी सीमा तय की थी। जिस कारण तीन साल के बाद भी हेली सेवा का किराया बढ़ाने में कंपनियों की मनमानी नहीं चली है।

गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के दोनों तरफ के किराये में 10 रुपये की कमी आई है। फाटा से हेली सेवा के किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन का नौ कंपनियों को काम आवंटन करने के साथ ही तीन साल के लिए अनुबंध किया गया। जल्द ही हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ट्रायल चल रहा है।
इन कंपनियों के साथ हुआ करार

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।

आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

गुप्तकाशी से केदारनाथ का एक तरफ का किराया 3870 रूपये और दोनों तरफ का किराया 7740 रूपये होगा। वही फाटा से केदारनाथ का किराया 2750 रूपये और दोनों तरफ का किराया 5500 रूपये होगा। वहीं सिरसी से केदारनाथ 2749 रूपये और दोनों ओर का किराया 5498 रूपये होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...