Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थायें पूर्ण हों – डीएम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थायें पूर्ण हों – डीएम

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सके।

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल, 2023 तक चाक-चौबंद करने के निर्देश डीएम मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर से कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें।

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेन्द्र रावत ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था किन्तु विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फवारी होने के कारण कुबेर ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर आने के कारण फिर से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है तथा यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए श्रमिकों द्बारा बर्फ हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे कि यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

इसके अलावा डीडीएम द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त एवं रैलिंग टूटी हुई हैं उनका मरम्मत कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है तथा जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टेंड पोस्ट, हैंडपम्प एवं पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग व आसपास के जिन स्थानों में कुडा कचरा पड़ा हुआ है उन स्थानों से पर्यावरण मित्रों द्वारा साफ-सफाई व स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी केंद्रों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...