Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 55वीं एथलेटिक मीट हर्षोल्लास के साथ संपन्न, पुरूषों में सीबी प्रथम व महिलाओं में गांधी भवन चैम्पियन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

55वीं एथलेटिक मीट हर्षोल्लास के साथ संपन्न, पुरूषों में सीबी प्रथम व महिलाओं में गांधी भवन चैम्पियन

विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में विद्यार्थियों की तीन-दिवसीय 55वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र वर्ग में सीबी प्रथम व छात्राओं में गांधी भवन को चैम्पियन घोषित किया गया। साथ ही छात्र वर्ग में अली रहमान व जतिन तथा छात्रा वर्ग में जयश्री राय व नेहा बोहरा को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चैम्पियन घोषित किया गया।

इसके अलावा मार्च पास्ट में बेहतर प्रदशन के आधार पर छात्र वर्ग में नेहरू भवन व छात्रा वर्ग में कस्तूरबा भवन को अव्वल घोषित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडियों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही 55वीं खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा की गयी।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन दिखाया। विश्वविद्यालय की ओर से उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डा. बृजेष सिंह ने सभी का स्वागत किया। स्टाफ काउंसलर डॉ. सुधीर कुमार ने प्रतियोगिता का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रभारी अधिकारी, शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, वार्डन सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

अली रहमान व जयश्री राय सबसे तेज धावक

विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में विद्यार्थियों की तीन-दिवसीय 55वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं की 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अली रहमान ने सबसे तेज दौड़ लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया जबकि छात्रा वर्ग जयश्री राय ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर अविश्रेय सिंह तथा प्रतीक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर भूमिका तथा तीसरे स्थान शिक्षा रावत ने बाजी मारी। छात्रों की 1,500 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर कनिश वर्मा तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः रजत सैनी एवं धु्रव शर्मा रहें। छात्राओं की 1,500 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मनीषा पाण्डे, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः मनीषा पटवाल व सुचिता राय रहें।

छात्रों की 10,000 मीटर की दौड़ में हर्षित सिंह बिष्ट, दिव्यांशु जोशी व सक्षम गौतम क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहें। छात्र वर्ग के डिस्कस थ्रो में सौरभ पंत, राहुल पटवाल व आयुश पुरोहित को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में गंगोत्री भवन को पहला तथा गांधी भवन व सुभाष भवन को क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छात्र वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर की रिले दौड़ में टैगोर भवन को पहला, सीबी प्रथम को दूसरा एवं नेहरू भवन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...