Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कैंची धाम में जाम से निजात पाने के लिए भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक होगा बाईपास का निर्माण – सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

कैंची धाम में जाम से निजात पाने के लिए भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक होगा बाईपास का निर्माण – सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की साथ ही तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण,भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य,नैनीताल में शमशान घाट तक सड़क निर्माण, नैनीताल शहर में 50 वर्ष पुरानी सीवर लाइन को बदला जायेगा की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास हेतु 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 813 करोड़ रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया गया है, आने वाले वर्ष में उत्तराखंड में 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तिकरण हो रहा है, मातृशक्ति के लोकल उत्पादों को देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिससे हमारी मातृशक्ति की आर्थिकी के साथ ही देश व दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा प्रदेश मे नकल विरोधी कानून बनने के पश्चात चार परीक्षाएं आयोजित की गई इन परीक्षाओं में 4.5 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर परीक्षा हो रही है योग्य परीक्षार्थी का प्रतिभा के आधार पर सलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून हमारी सरकार ने बनाया है इसे देश के अन्य राज्य की मॉडल के रूप मे लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा अन्त्योदय योजना के अंतर्गत माताओं एवं बहनों को 3 गैस सिलेंडर निशुल्क दिये जा रहे है प्रदेश में अब तक 1 लाख 76 हजार लोगों को इस योजना से लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार समान नागरिक संहिता बिल की दिशा में कार्य कर रही है जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा लैंड जेहाद को लेकर कठोर कानून लेकर आ रहे हैं तथा जबरन धर्मांतरण को लेकर भी कडा कानून लेकर आये है साथ ही सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, सरकार द्वारा जितनी भी विकास परक योजनायें चलाई जा रही है उसमें हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने सभी का स्वागत करते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...