Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा की तैयारियों को जांचने के लिए 18 व 20 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा की तैयारियों को जांचने के लिए 18 व 20 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है यात्रा की तैयारियों को लेकर 18 व 20 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जायेगा ताकि चारधाम यात्रा की तैयारियां कैसी है उनको परखा जायेगा। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमांडर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई।

सचिव उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण डा. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा विषय पर आगामी 18 व 20 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय एवं संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती तथा मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।

चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री तथा एक्जिट पॉइंटस, चमोली, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान, यात्रा कण्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों की पूर्व में ही व्यवस्था, एनजीओं व वॉलियंटर्स का लोकेशन के साथ विवरण, यात्रियों के रहने की व्यवस्था, हेलीकॉप्टर सेवाएं, जनजागरूकता रणनीतियां, राहत शिविर, अस्पतालों, एटीएम व पेट्रोल पम्पों की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर सचिव सविन बंसल, आन्नद श्रीवास्तव तथा वर्चुअल माध्यम से उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार के जिलाधिकारी, एनडीआरएफ 15वीं वाहनी गदरपुर उधमसिंह नगर के कमांडर, भारतीय वायुसेना के अधिकारी, विभिन्न जिलों के जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...