Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में भारी वर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्यों में आ रही है बाधा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ में भारी वर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्यों में आ रही है बाधा

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं किन्तु केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने व भारी वर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी वर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि धाम में सुबह से ही वर्फबारी हो रही है इसके बावजूद भी विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में लगे श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है जिससे कि सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरस्त किया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...