Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी से मिली हर हर शंभु की गायिका अभिलिप्सा पांडा, 25 को केदारनाथ तथा 27 को बद्रीनाथ में देगी भजन प्रस्तुति
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी से मिली हर हर शंभु की गायिका अभिलिप्सा पांडा, 25 को केदारनाथ तथा 27 को बद्रीनाथ में देगी भजन प्रस्तुति

22 अप्रैल गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुल गये। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जायेंगे। केदानाथ और बद्रीनाथ में कपाट खुलने के दिन यहां पर भजन का आयोजन किया जायेगा जिसमें भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा अपनी प्रस्तुति देंगी।

हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने शुक्रवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद थे।

मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया से शुभारम्भ हो रहा है। भगवान केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया।

अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है तथा बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में अभिरूचि रही है।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय ने भी सुश्री अभिलिप्सा पांडा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...