Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कई महिला समूह स्वरोजगार से जुडे
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कई महिला समूह स्वरोजगार से जुडे

जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने अवगत कराया है कि जनपद में महिलाओं को स्वरोजगर के अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया है कि विकासखंड ऊखीमठ के दुरस्त गांव जालमल्ला में महिलाओं को जागृत करते हुए नारी शक्ति ग्राम संगठन बनाया गया है। जिनके द्वारा दोना पत्तल बनाने का कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति ग्राम संगठन को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित किया गया है तथा मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत जालमल्ला में संगठन को दोना पत्तल बनाने के लिए 15 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई तथा संगठन द्वारा दोना पत्तल बनाने के लिए मशीनों का क्रय किया गया। इसके साथ ही ग्राम संगठन द्वारा सामुदायिक निवेश निधि से 2 लाख की पूंजी मैनुअल मशीन मालू पत्तल बनाने हेतु क्रय की गई जिसकी कुल 17 लाख की लागत से कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत जालमल्ला में नारी शक्ति ग्राम संगठन की 10 महिला सदस्यों द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसमें उनके द्वारा मालू पत्ता (क्वाटर प्लेट) और मालू पत्ता (प्लेट) तैयार की जा रही है इनके द्वारा वर्तमान तक 19,922 प्लेटे तैयार की गई है तथा 3,242 प्लेटों का विक्रय किया गया है। इनके स्टॉक में 16,680 प्लेटे अवशेष है। नारी शक्ति ग्राम संगठन ने अब तक 6,500 की धनराशि का विक्रय किया है। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे दोना पत्तल से जहां प्लास्टिक से तैयार किए जाने वाले प्लेटों एवं ग्लासों का उपयोग नहीं किया जाएगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...