Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का निधन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का निधन

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का निधन। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री चंदनराम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी चंदन राम दास का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के आकस्मिक निधन के बाद राज्य में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। प्रदेश के सभी कार्यालय, बैंक कोषागार बंद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...