Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका प्रशासन रख रहा है पूरा ख्याल
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका प्रशासन रख रहा है पूरा ख्याल

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों से किसी प्रकार से कोई ओवर रेटिंग न हो तथा खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा एवं पूर्ति विभाग को निरंतर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चैकिंग करते हुए रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं से ओवर रेटिंग न हो एवं खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट न हो।

मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल एवं पूर्ति विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए अभिहीत अधिकारी ने अवगत कराया कि उनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रही दुकानों शेरसी, बड़ासू, न्यालसू, रामपुर, गौरीकुंड तथा केदारनाथ पैदल मार्ग के 22 प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा कराई गई तथा खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री किसी भी दशा में न बिक्री की जाए। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान कोई ओवर रेटिंग का शिकार न हो इसके लिए सभी संचालित दुकानों/प्रतिष्ठानों के व्यवसायियों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...