Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बावजूद भी पर्यावरण मित्र अपनी सेवाओं में लगे हैं
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बावजूद भी पर्यावरण मित्र अपनी सेवाओं में लगे हैं

केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने व बर्फबारी होने से केदारनाथ धाम में बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को विषम कठिन परिस्थितियों में कार्मिकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा आवश्यक सुविधाओं को तत्काल ठीक किया जा रहा है ताकि आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो। विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं सुलभ इंटरनेशनल के कार्मिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को दुरस्त कर रहे हैं।

अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश व बर्फबारी के कारण विद्युत लाईनें एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिन्हें दुरस्त करने में लगे कर्मचारियों द्वारा तत्परता से विद्युत लाईनों एवं क्षतिग्रस्त पोलों को दुरस्त किया जा रहा है जिससे कि केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था निरंतर चालू रह सके।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में जो भी पेयजल लाइनें बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो रही हैं उन्हें कर्मचारियों द्वारा तत्परता से दुरस्त करते हुए पानी की व्यवस्था सुचारू की जा रही है। सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक द्वारा अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए लगे पर्यावरण मित्रों द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बावजूद भी पर्यावरण मित्र कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा सुलभ शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है।

मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम तैनात की गई हैं। भैरों ग्लेशियर एवं कुबेर ग्लेशियर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात हैं तथा निरंतर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में श्रद्धाभाव एवं लगन कर रहे हैं ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा एवं परेशानी न हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...