Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हल्द्वानी से रामनगर जा रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों के घायल होने की खबर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

हल्द्वानी से रामनगर जा रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों के घायल होने की खबर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बुरी खबर मिली है बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी बस हल्द्वानी बाईपास पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस हल्द्वानी डिपो की है।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे। जिसमें से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हो गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...