Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने पर तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये – डीएम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने पर तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये – डीएम

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए डीएम मयूर दीक्षित स्वयं सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना न करना पड़े। केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बर्फबारी और बारिश हो रही है जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने लिए केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखे हुए हैं तथा किसी भी समस्या एवं व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है ताकि संबंधित समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा सके जिससे कि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या एवं असुविधा न हो।

केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बर्फबारी हो रही है तथा जिलाधिकारी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ एवं पुलिस के जवान हर समय तैनात हैं, जो यात्रियों की हर संभव मदद कर रहे हैं तथा अतिसंवेदनशील स्थान कुबेर ग्लेशियर एवं भैरव ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवान तैनात हैं जो यात्रियों को ग्लेशियर से आर-पार कराने में उनकी मदद कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा निरंतर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

सहायक अभियंता डीडीएमए मनीष डोगरा ने अवगत कराया है कि कुबेर ग्लेशियर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बर्फ हटाने का कार्य श्रमिकों द्वारा भारी बर्फबारी में किया जा रहा है ताकि यात्रा मार्ग अवरुद्ध न हो और यात्रा निरंतर संचालित होती रहे। इसके लिए बर्फ हटाने के लिए लगभग 50 श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...