Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूटीडीबी द्वारा रिवर राफि्ंटग को बढ़ावा देने के लिए नए स्थल का चयन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

यूटीडीबी द्वारा रिवर राफि्ंटग को बढ़ावा देने के लिए नए स्थल का चयन

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि रिवर राफ्टिंग गतिविधियों में उत्तराखंड राज्य विश्व स्तर में प्रसिद्व है लेकिन राज्य की अन्य नदियों में रिवर राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं, दुनिया भर के जल क्रीडा प्रेमी उत्तराखंड की नदियों में रिवर राफ्टिंग और वाइट वाटर क्याकिंग करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् (यूटीडीबी) ने अप्रेल माह में भागीरथी नदी में विश्व प्रसिद्व पर्यटक स्थल हर्सिल से आरंभ कर 15 किमी की दूरी को रिवर राफि्ंटग/क्याकिंग गतिविधियों के लिए उपयुक्त पाया। अब भागीरथी नदी को विश्व स्तरीय रिवर राफ्टिंग गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए एक रिवर राफि्ंटग कम्पनी को भागीरथी नदी में हर्सिल से रिवर राफि्ंटग/क्याकिंग गतिविधियों को आरंभ करने के लिए लाइसैंस दे दिया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् (यूटीडीबी) के अतिरिक्त अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने बताया कि आज पहली बार भागीरथी नदी में लाइसैंसधारी कम्पनी ने सफलता पूर्वक पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को रिवर राफ्टिंग करायी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही स्थानीय युवकों को रिवर राफ्टिंग को व्यवसाय के रुप आरंभ करने के लिए प्रेरित कर उन्हें लाइसैंस देकर भागीरथी नदी में साहसिक पर्यटन से रोजगार शुरु किया जायेगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की भावनाओं के अनुरुप भागीरथी के बाद राज्य की अन्य नदियों को भी तकनीकी समिति की जांच के बाद रिवर राफ्टिंग के लिए खोला जायेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...