सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित हो गये हैं। इस बार 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा ने 99.4 फीसदी अंक पाए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस बार कुल 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01 प्रतिशत आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।


Leave a comment