Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, परिवार के लोगों की खुशी की लहर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशपौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, परिवार के लोगों की खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी को एक और बड़ी जीत मिली है। बीजेपी ने लखनऊ मेयर सीट पर भी अपना कब्जा जमाया है। लखनऊ से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने जीत हासिल की है। सुषमा खर्कवाल मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रही थी।

बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सपा की वंदना मिश्रा भारी मतों से हराया। लखनऊ नगर निगम मेयर पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। बीजेपी ने पिछली मेयर संयुक्ता भाटिया की जगह पार्टी कार्यकर्ता सुषमा खर्कवाल को मैदान में उतारा है। पूर्व सैनिक की पत्नी 59 वर्षीय सुषमा भाजपा से तीस साल से जुड़ी हैं और वर्तमान समय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी हैं। इससे पहले वह अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सुषमा खर्कवाल का कहना है कि वह सबसे पहले लखनऊ में नालों की सफाई करवायेंगी जिससे कि बरसात के समय में यहां पर पानी की निकासी सही तरीके से हो सके और यहां पर लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। बरसात के बाद अन्य और कामों को किया जायेगा।

 

लखनऊ की मेयर निर्वाचित होने से सुषमा खर्कवाल के गांव में लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है।

सुषमा खर्कवाल के चचेरे भाई मनीष भट्ट ने बताया कि उनका परिवार कई साल पहले यमकेश्वर के भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं।

परिवार के लोग बताते हैं कि सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके निर्वाचन से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...