आप लोगों को बड़़े दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि नौसेना के वाइस एडमिरल संदीप नैथानी के पिताजी सनत कुमार नैथानी का 14 मई 2023 की रात्रि को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके पुत्र वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने दी। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी इस समय भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल पद पर कार्यरत है।

सनत कुमार नैथानी गांव नैथाणा, पट्टी मनियारस्यूं, ब्लाक कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी थे। उनका जन्म 15 सितम्बर 1936 को देहरादून में हुआ। इन्होंने 1959 बी.ई. और 1968 में पोस्ट ग्रेजुएशन स्ट्रकचुरल इंजीनियरिंग से किया। इन्होंने चार वर्ष तक रूड़की विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया और उसके पश्चात सहा. कार्यपालक इंजी. के रूप में एम.ई.एस. में नियुक्त हुए। इन्हें प्लानिंग डिजाइनिंग में विशेष योग्यता हासिल है। वह आर.सी.सी. के क्षेत्र में Cyclic Load Method को नैथानी पद्धति के रूप में विकसित किया जिससे गाढ़े गय RRC Pile में पड़ रहे भार का आकलन करते हैं। सनत कुमार नैथानी अनेक इंजीनियरी संस्थाओं के मानद सदस्य इंडियन रोड़ कांग्रेस भारतीय मरू प्रोद्योगिकी सोसाईटी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स जैसे व्यवसायिक इंजी. संस्थाओं के सदस्य भी रहे हैं। वह RRC के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंजीनियर रहे हैं।

सनत कुमार नैथानी ने सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थान श्री हेमकुंड साहिब का डिजाइन भी तैयार किया था। वह आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन के फाउंडर मेंबर और भूतपूर्व अध्यक्ष भी थे। जब यह मंदिर जीण क्षीण हो रहा था और कोई इसकी देखभाल नहीं कर रहा था तब उन्होंने 1991 में मंदिर समिति बनाई थी। वह मां के परम् भक्त थे। इस मंदिर में जितनी भी पेंटिंग की गयी थी यह सब उनके द्वारा ही डिजाइन की गई थी। आज मां भुवनेश्वरी मंदिर इस पूरे इलाके में जाना जाता है। इसके अलावा भी उन्होंने कई मंदिरों का डिजाइन तैयार किया है।

5 मार्च 2023 को वाइस एडमिरल संदीप नैथानी के घर में एक उत्तराखंडी लंच का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तराखंड के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सनत कुमार नैथानी ने एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान से बातचीत की। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य लोगों से मिलकर अपने दिल की बात साझा की।
सनत कुमार नैथानी के दो बेटे और एक बेटी है। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, संजीव नैथानी और बेटी नमिता कोठियाल है। एक बेटा नौसेना में वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, दूसरा बेटा संजीव नैथानी कनाडा में रहता है और बेटी नमिता कोठियाल यूएस में रहती है।
आज शाम 04ः30 बजे बरार स्क्वेयर (आर्मी क्रिमेशन ग्राउंड, नई दिल्ली) में सनत कुमार नैथानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Leave a comment