Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के दौरान खराब मौसम में यात्रियों का रखा जा रहा है पूरा ख्याल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दौरान खराब मौसम में यात्रियों का रखा जा रहा है पूरा ख्याल

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को ठंड से राहत एवं बचाव के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ को अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा केदारनाथ धाम के विभिन्न स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें स्वर्गारोहणी पंजीकरण काउंटर के पास, उदयकुंड के समीप, गोल चबूतरे के पास, केदारनाथ मंदिर परिसर आदि स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है जिससे दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ठंड से राहत एवं बचाव किया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...