Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम के लिंचोली, भीमबली और रामबाड़ा में बनेंगे चिंतन शिविर, श्रद्धालुओं के लिए आराम करने की होगी सुविधा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के लिंचोली, भीमबली और रामबाड़ा में बनेंगे चिंतन शिविर, श्रद्धालुओं के लिए आराम करने की होगी सुविधा

केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर चार चिंतन शिविर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने योजना तैयार कर ली है। छोटी लिंचोली, बड़ी लिंचोली, भीमबली और रामबाड़ा में चिंतन शिविर के लिए जगह का चयन किया गया। जहां पर श्रद्धालु आराम कर सकेंगे।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक लगभग 18 किमी. लंबे पैदल मार्ग पर अभी तक तीर्थयात्रियों को विश्राम करने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। जहां पर यात्री आराम कर थकान को दूर कर सकें। अब केदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान के तहत संस्कृति मंत्रालय ने चार स्थानों पर चिंतन शिविर बनाने की योजना बनाई है, लेकिन केदारनाथ विकास प्राधिकरण की ओर से चिंतन शिविर के नक्शा स्वीकृति के लिए 75 लाख रुपये का शुल्क लिया जा रहा था।

संस्कृति मंत्रालय ने भी चिंतन शिविर की योजना बनने के बाद शुल्क देने में असमर्थता जताई थी। इस पर सरकार ने प्राधिकरण की ओर से लिया जाने वाला शुल्क माफ कर दिया है। केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर यात्री चिंतन शिविर में आराम कर सकेंगे। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों के मौसम के अनुरूप यात्री अपने शरीर को ढाल सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से शुल्क माफ करने से जल्द ही चिंतन शिविर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...