Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का वाराणसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत, बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के साथ करेंगे अभियान की शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का वाराणसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत, बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के साथ करेंगे अभियान की शुरूआत

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वाराणसी पहुंच गए। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका काशी एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। अभियान की शुरुआत बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के साथ करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वाराणसी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 3 जून को आजमगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाबा भैरवनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। आजमगढ़ के एक होटल में प्रेस से वार्ता करेंगे। उसके बाद दोपहर में नेहरू सभागार आजमगढ़ में प्रबुद्ध सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के विकास कार्यों को लेकर उन्हें जागरुक करेंगे। तत्पश्चात श्रीमन मंगलम हाल में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में रखकर कैसे जनता को जागरुक किया जा सकता है, इस बारे में भी मीडिया वालंटियरों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को लोकसभा क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों के घर जाकर उनसे संपर्क स्थापित करेंगे। इस दौरान उनके साथ आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुवा सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया द्वारा राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर पूछे गए सवालों के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और विदेश में जाकर देश की छवि खराब नहीं करनी चाहिए। वहां तो वयम पंचाधिकम शतम का भाव होना चाहिए। यदि राजनीतिक विरोध है भी तो देश के अंदर है। राहुल गांधी बहुत ज्यादा निराश और हताश हैं। इस कारण से विदेश में जाकर देश के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

2000 के नोट बंदी पर पूर्व सीएम ने कहा कि भारत धीरे धीरे डिजीटल पेमेंट की ओर जा रहे हैं। देश विकसित राष्ट्र और जीरो करप्शन की ओर जा रहे हैं। आज निचला व्यापारी भी डिजीटल पेमेंट कर रहा है। आगामी चुनाव में दो हजार की नोटबंदी का कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि सामान्य व्यक्ति इस नोटबंदी से खुश है और उसका समाज में अच्छा संदेश जा रहा है।

गौरतलब है कि भाजपा आलाकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर लोकसभा क्षेत्र में देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, सलेमपुर और देवरिया में जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...