Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उर्गम घाटी में 26वें गौरा देवी प्रकृति पर्यटन विकास मेले का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

उर्गम घाटी में 26वें गौरा देवी प्रकृति पर्यटन विकास मेले का आयोजन

पर्यावरण के सरंक्षण हेतु सभी लोगों के विचार गौरा देवी के प्रयासों और जन जागरूकता के साथ हम सब की भागेदारी पर फोकस रहे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह नेगी, राजपाल सिंह बिष्ट और धन सिंह घारिया को मैती सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मुझे भी उर्गम घाटी के स्नेही जन मानस ने नागरिक सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर भगवान कल्पेश्वर (पंच केदारों में से एक) तथा ध्यान बद्रीनाथ (5 बद्रीनाथ में से एक) के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया। यह अति रमणीक घाटी है ट्रैक्टर्स, बर्ड वाचिंग, यात्रियों का उत्कृष्ट स्वर्ग है। यहां से रूद्रनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, केदारनाथ, औली, आदि कई स्थानों को ट्रेक सकते हैं। साथ ही सस्ते और स्वच्छ होम स्टे की बहुत अच्छी व्यवस्था है।

वर्षा की बूंदाबांदी के बीच प्रारंभ हुए कार्यक्रम में लोकजागृति विकास संस्थान कर्णप्रयाग के जीतेन्द्र कुमार ने हिमालय वासियों की अधिष्ठात्री भगवती नन्दा का आवाह्न कर नन्दा तेरी जात पैटेंण बठी गैं के साथ की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल इंटर कालेज सरस्वती विद्या मंदिर समेत स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति दी। पहली बार उर्गम घाटी पहुंची प्रसिद्ध लोक गायिका पम्मी नवल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से मेले में समां बांधा। जोशीमठ तहसील के सुदूरवर्ती अंचलों में बसी उर्गम घाटी किसी परिचय की मोहताज नहीं है अपने आंचल में पर्यटन तीर्थाटन पौराणिक संस्कृति लोककला मूर्तिकला पौराणिक संस्कृति संरक्षण प्रकृति संरक्षण जैविक कृषि का उत्पादन हिमालय ट्रैकिंग समेंट हुये है। चिपकों नेत्री स्वर्गीय गौरा देवी प्रकृति पर्यटन विकास मेला में पहाड़ की कंदराओं में छुपी प्रतिभा को मंच पर उकेरने का काम किया है।

इस वर्ष 26वें गौरा देवी प्रकृति पर्यटन विकास मेला में गौरा देवी सम्मान अतुल शाह पूर्व अध्यक्ष बंड विकास संगठन को सामाजिक क्षेत्र में डा नंद किशोर हटवाल को साहित्य किशन सिंह दानू देवाल को संस्कृति रघुबीर रावत को बागवानी दुलब रावत को ग्रामीण विकास लोक गायिका पम्मी नवल संस्कृति यशपाल नेगी पक्षी विशेषज्ञ को पक्षियों के संरक्षण भुवन नौटियाल महामंत्री नन्दा देवी राजजात समिति को पौराणिक संस्कृति संरक्षण चित्रा पंत शिक्षा के क्षेत्र में गीरीश नौटियाल को बागवानी संजय चौहान पीपलकोटी को पत्रकारिता दिलवर पंवार मुल्की को ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेले में सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड द्वारा सेवा आरोग्यम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ एवं परामर्श लिया।

पहाड़ की ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद एवं लघु उद्योग से निर्मित स्वेटरों की प्रदर्शन लगाई गई। इसके अलावा मेले में नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ उद्योग विभाग कृषि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाल विकास विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पशुपालन विभाग जनदेश महिला मंगल दल ल्यांरी स्वास्थ्य समिति खोली देवग्राम द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी तथा अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उर्गम एवं बादरिया तल्ला बडगिण्डा द्वारा रिंगाल से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...