Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज

केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि 18 जून 2023 में सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि 18 जून 2023 में सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट/रुपये उड़ाये जा रहे हैं जिसमें (क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है) का संगीत जोड़ा हुआ है तथा एक पं द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है।

 

इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...