उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उत्तराखंड के प्रबुद्ध लोगों से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान उत्तराखंड के कई मुद्दों पर बातचीत की गई। पार्लियामेंट प्रांगण में दोपहर के भोज के दौरान उत्तराखंड के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और कई विषयों पर चर्चा की गई। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं हमेशा जमीनी मुद्दों को लेकर बात करता रहा हूं।

इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रैबार कार्यक्रम के जरिए हम उत्तराखंड के देश विदेश में रहने वाले लोगों से जुड़े। रैबार एक सफल पहल थी तथा इसके कई परिणाम भी सामने आये। जिनमें देहरादून में ड्रोन अप्लीकेशन सेंटर का निर्माण, कोस्ट गार्ड के भर्ती सेंटर जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे। वहीं एनटीआरओ एवं रॉ के पूर्व चीफ ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान बहुत से कार्य हुए जिनको लोग आज भी याद कर रहे हैं।
इस मीटिंग में डोईवाला के विधायक ब्रिज भूषण गैरोला, एनटीआरओ एवं रॉ के पूर्व चीफ आलोक जोशी, संयुक्त सचिव (सुरक्षा) लोकसभा आईपीएस रघुबीर लाल, एयर मार्शल वीपी राणा (सेवानिवृत), बजाज ग्रुप के एडवाइजर टीसी उप्रेती, ट्राइडेंट टेकलैब्स के सीईओ सुकेश नैथानी, बिज़नेसमैन असद खान, विस्तारा के मैनेजर मनमोहन बहुखंडी, आज तक के एडिटर मनजीत नेगी आदि गणमान्य लोग मौज़ूद थे। सभी लोगों ने कहा कि राज्य में कई क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। जिससे कि राज्य में प्रगति और उन्नति हो।


Leave a comment