Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ट्रेनों पर पत्थर बाजी और रेलवे सुरक्षा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने की हाई लेवल बैठक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ट्रेनों पर पत्थर बाजी और रेलवे सुरक्षा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने की हाई लेवल बैठक

पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, राजाजी टाईगर रिजर्व, आरपीएफ, जीआरपी के साथ डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक ली।

इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक से काफी लाभ हुआ है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित सभी एजेन्सियों में आपसी समन्वय बेहतर हुआ है।

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं रेलवे ट्रेक से छेड़छाड़ की घटनाओं पर सख्त रूख अपनाते हुए अभियोग पंजीकृत कर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए।
  • ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के लिए ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां स्थित गांव/महौल्लों में गोष्ठी आयोजित की जाए। साथ ही लोगों की काउंसलिंग भी की जाए।
  • ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, टप्पेबाजी, जेब कतरों आदि घटनाओं पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर पीड़ित को राहत दी जाये। अभियोगों के अनावरण का प्रतिशत भी बढ़ाया जाए। जीआरपी की एसओजी को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
  • अपराधों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु जीआरपी व आरपीएफ समन्वय स्थापित कर आपस में पेशेवर अपराधियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का अदान-प्रदान करें।
  • वन्य जीवों को रेल संचालन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वन विभाग एवं राजाजी टाईगर रिजर्व के साथ समन्वय बैठक कर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनकी फेन्सिंग किये जाने के साथ-साथ अन्य उपाय किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।
  • महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए सिक्यूरटी ऑडिट की संस्तुतियों का अनुपालन कराया जाए। रेलवे स्टेशनों पर प्रकाश और अग्निशामक यंत्रों की पूरी व्यवस्था करने, सीसीटीवी से कवर कर आने-जाने वालों की पूरी चैकिंग/फ्रिस्किंग करने का भी निर्णय लिया गया।
  • रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रेकों की सुरक्षा हेतु आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों में सयुंक्त रूप से प्रभावी चैकिंग के साथ-साथ पैदल व पुश ट्रॉली द्वारा रेलवे ट्रेकों का भी निरीक्षण किया जाये।
  • ट्रेनों में एस्कोर्ट करने वाले जीआरपी कर्मियों के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षण के सम्बन्ध में रेलवे के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा एस्कोर्ट ड्यूटी चार्ट को आपस में साझा करने का भी निर्णय लिया गया।
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में जीआरपी की तैनाती व नए थाने की स्थापना के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ।
  • जीआरपी की जनशक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...