Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएमओ के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर सीएम धामी से की चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पीएमओ के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर सीएम धामी से की चर्चा

इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था।

एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल विशेष विमान से बद्रीनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने वहां पर बद्रीविशाल के दर्शन किए। बीकेटीसी के अधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद पीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान महायोजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने माणा रोड पर किए जा रहे झीलों के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है।

डॉ. पीके मिश्रा ने जिला प्रशासन समेत निर्माणदायी संस्थाओं को दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ के साथ ही माणा गांव व उसके आसपास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों को बद्रीनाथ में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, यात्रा मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...