Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मंडी में सफाई की शिकायतों पर कृषि मंत्री ने लिया यह एक्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून मंडी में सफाई की शिकायतों पर कृषि मंत्री ने लिया यह एक्शन

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक टीवी चैनल द्वारा प्रकाशित देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मंडी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मंडी परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने एमडी को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मंत्री के निर्देशों के बाद मंडी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू ने होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में पर्यवेक्षक मंडी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

मंडी परिवेक्षक को अग्रिम आदेशों तक कृषि उत्पादन मंडी समिति, विकासनगर में सम्बद्ध किया गया। साथ ही, मंडी समिति देहरादून में साफ-सफाई के लिए ठेकेदार का माह का भुगतान रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...