Friday , 4 September 2026
Home शिखर पर उत्तराखंडी अल्मोड़ा के शंकर जीवाल बने तमिलनाडु के नये पुलिस महानिदेशक
शिखर पर उत्तराखंडीताज़ा ख़बर

अल्मोड़ा के शंकर जीवाल बने तमिलनाडु के नये पुलिस महानिदेशक

आईपीएस शंकर जीवाल ने तमिलनाडु के नये डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। तमिलनाडु सरकार ने 29 जून, 2023 को चेन्नई के मौजूदा पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल को तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किया था। उन्होंने सी. सिलेंद्र बाबू का स्थान लिया जो 30 जून को सेवा से सेवानिवृत्त हो गये हैं। इससे पहले शंकर जीवाल चेन्नई में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

शंकर जीवाल भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 30 साल के पुलिस करियर में विभिन्न पदों पर काम किया है। शंकर जीवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दक्षिण क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह आंतरिक सुरक्षा के आईजीपी भी रह चुके हैं।

शंकर जीवाल ने तमिलनाडु में संगठित अपराध खुफिया इकाई के गठन और राज्य खुफिया तंत्र को उन्नत निगरानी उपकरणों से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से हो चुके हैं सम्मानित

आईपीएस शंकर जीवाल को साल 2019 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। मई 2021 में उन्हें चेन्नई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles