Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में डूबते हुए कांवड़िये को एसडीआरएफ के जवान ने बचाया
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरिद्वार में डूबते हुए कांवड़िये को एसडीआरएफ के जवान ने बचाया

आज कांगड़ा घाट में नहाते समय 3 कांवड़िये नदी के तेज जलधारा में बहने लगे, जिनमें से एक कांवड़िया ठीक से तैरना न जानने के कारण नदी में डूबने लगा। कांवडियों की चीखपुकार सुनकर घाट पर तैनात एसडीआरएफ जवान आशिक अली ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी।

एसडीआरएफ जवान आशिक अली ने लगभग 150 मीटर तक उनके पीछे तैरते हुए डूबते हुए कांवड़िये को पकड़ लिया व सकुशल बाहर निकाला।

रेस्क्यू में थोड़ी सी देर होती तो यह कांवड़िये के जीवन पर बहुत भारी पड़ सकती थी परन्तु आशिक अली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक परिश्रम से उस कांवड़िये के जीवन को सुरक्षित किया गया, जिसका कांवडियों द्वारा अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

वैसे भी आजकल पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण पानी का बहाव बहुत तेज रहता है इसलिए सभी कांवडियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह सावधानी से स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...