उत्तराखंड का ‘श्री अन्न’ एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है – कृषि मंत्री

उत्तराखंड का ‘श्री अन्न’ एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है – कृषि मंत्री

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिलेट्स वर्ष के तहत आज कई निजी संस्थाएं, होटल व्यवसाय और उद्योग जगत के कई लोग आगे आकर मिलेट्स को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान कर रहे है।

उत्तराखंड के कृषि मंत्री/कोसाम्ब के चेयरमैन गणेश जोशी ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। कृषि मंत्री ने श्री अन्न मोटा अनाज हमारी परंपरागत खेती में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है जिसमें मिलेट के लिए 73 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिलेट्स वर्ष के तहत आज कई निजी संस्थाएं, होटल व्यवसाय और उद्योग जगत के कई लोग आगे आकर मिलेट्स को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान कर रहे है।

गणेश जोशी ने बताया दिल्ली में ललित ग्रुप का ललित सूरी होटल के देश के 12 राज्यों में ललित होटलों में श्री अन्न उत्तराखंड को एक मीनू के रूप में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिसका वह 19 जुलाई यानी कल दिल्ली में ललित सूरी ग्रुप के होटल के मीनू में का शुभारम्भ करेंगे। मंत्री ने बताया ललित ग्रुप के 11 अन्य राज्यों के होटलों में कार्यक्रम का शुभारंभ उन राज्यों के कृषि मंत्री शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड का मिलेट्स और उनके आउटलेट भी लगाए जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा उत्तराखंड में जन झंगोरे का एमएसपी ₹38.92 रामदाना ₹52.35, गहत ₹83.55, भट्ट ₹49.13, राजमा 85.49 सहित कई अन्य फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द ही सोनीपत में पांच हजार मैट्रिक टन का गोदाम हरियाणा राज्य से ले रहे हैं। इस विषय में हरियाणा राज्य के मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भी अपनी सहमति प्रदान कर दी गयी है।

गणेश जोशी ने कहा किसानों के कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने में माल परिवहन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है और शीघ्र ही कैबिनेट में इस प्रस्ताव लाया जाएगा ।

उन्होंने कहा उत्तराखंड की तीन नई मंडियों (लक्सर, भगवानपुर एवं नरेन्द्रनगर) को ईनाम से जोडने की सहमति भारत सरकार से मिल चुकी है। इस तरह उत्तराखंड की 23 मंडियों में से 19 मंडी ईनाम से जुड गयी है, जो कि प्रतिशत के दृष्टिकोण से 82 प्रतिशत है, जो कि पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है।

आज पूरे भारत में 1381 से ज्यादा मंडियां ईनाम से जुड गयी है, जो कि विपणन एवं डिजिटल की दुनिया में एक कान्ति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखड में सेब एवं टमाटर को लम्बे समय तक संरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरों का निर्माण किया जायेगा। कलस्टर आधारित कृषि को उन्नत बीज एवं खाद से बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कृषकों की व्यक्तिगत दुर्घटना को सिर्फ 6 माह पूर्व जिसको 1.5 लाख किया गया था अब कृषक मृत्यु पर 2.5 लाख रूपये का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कृषक उपहार योजना को उत्तराखंड की 23 मंडियों में लागू कर दिया गया है। जिस किसान की उपज जितनी अधिक बार मण्डी में आयेगी उसको प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्रथम 20 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार पारितोष के रूप में प्रदान किये जायेगें।

उन्होंने कहा कि कोसाम्ब संस्था द्वारा न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत की मंडियों में विपणन की सुदृढ प्रणाली से एक नया आयाम एवं नया उद्देश्य स्थापित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ललित ग्रुप और उत्तराखंड सरकार के साथ एक अनुबंध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा अन्य लोग भी हमसे संपर्क कर रहे है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड का मिलेट स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है। कृषि मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही उत्तराखंड का मिलेट को आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this