चमोली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 16 लोगों की मौत, 11 लोग झुलसे, डीएम ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 16 लोगों की मौत, 11 लोग झुलसे, डीएम ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे प्रोजेक्ट सीवर प्लांट में करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 11 लोग झुलस गये। जिनमें से 6 का इलाज ऋषिकेश एम्स में और 5 का इलाज गोपेस्वर अस्पताल में हो रहा है।

उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग झुलसे हैं।

चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

इस दुर्घटना में एक पुलिस का सब इंस्पेक्टर तो 3 होमगार्ड के जवानों की भी मृत्यु हो गई, हादसे में 27 लोगों को करंट लगा जिसमें से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग झुलस गये। 6 लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया जबकि 5 लोगों का गोपेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दुखद घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरन्त ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि घायलों को तुरन्त अच्छा इलाज कराया जाये। फिर उन्होंने एम्स ऋषिकेश जाकर इस दुखद घटना में घायल हुए 6 घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसकी भी चिकित्सकों से अपेक्षा की। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वह चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 16 लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है।

जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी और लापरवाह पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 6 घायलों को हेलीकॉप्टर द्वारा एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने अपर जिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के अन्दर घटना की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस घटना की विस्तृत जांच के साथ ही इसमें पाई जाने वाली लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया है। वह जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।

एम्स, ऋषिकेश में भर्ती घायलों में – महेश कुमार पुत्र रूपदास, नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास, आनन्द पुत्र गम्मालाल, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल, संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन, पीआरडी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल शामिल है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this