Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मेजर शशि मेहता और बिनय कुमार साह एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

मेजर शशि मेहता और बिनय कुमार साह एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

मेजर शशि मेहता पिथौरागढ़ और बिनय कुमार साह द्वाराहाट के रहने वाले हैं। बिनय कुमार साह 2015 से दौड़ रहे हैं, वह एक कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं।

7 वर्षों की दौड़ में, उन्होंने 100 किमी एशिया के साथ-साथ विश्व चैम्पियनशिप दोनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

हाल ही में बिनय के दिल में छेद होने का पता चला था। सर्जरी के बाद ठीक हो गए, और अब दोबारा दौड़ने के लिए फिट हैं।

मेजर शशि मेहता 2018 से अल्ट्रा मैराथन दौड़ रही हैं। उन्होंने 24 घंटे अल्ट्रारनिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस साल वह 30 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली 100 किमी एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

महिला टीम इंडिया में 3 एथलीट हैं, मेजर शशि मेहता ने 24 घंटे की विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है जो दिसंबर 2023 में ताइवान में होगी।

शशि मेहता ने लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई पर 111 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले चुकी है, कई लोग उनके इस जज्बे को सलाम करते हैं।

इससे पहले भी शशि मेहता देहरादून से धनोल्टी तक 74 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में इस मुकाम को हासिल किया था।

मेजर शशि मेहता को खेल में कई पुरस्कार मिल चुके हैं वह उत्तराखंड में मैराथन को और प्रचलित करना चाहती हैं। उनकी इच्छा है कि इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्याद मुहिलाएं दौड़ना शुरू करें जिससे कि उनका शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहे।

मेजर शशि मेहता 42 वर्ष की हैं और वह दो बच्चों की मां है जब दो बच्चों की मां यह उपलब्धि हासिल कर सकती है तो हमारे युवा बच्चे भी इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

उत्तराखंड की महिलायें जोश और जज्बे से भरी हुई होती हैं अगर वह मन में कुछ गुजरने की ठान ले तो उन्हें कोई ताकत रोक नहीं सकती।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...