Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ INDIA का नाम भारत रखने को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

INDIA का नाम भारत रखने को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा राज्यसभा में दिए गए प्रस्ताव में भारतीय संविधान में इंडिया शब्द को हटाने को लेकर दिया गया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

माहरा ने कहा की 18 जुलाई को कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक और विपक्षी एकता को ’इंडिया’ नाम दिए जाने से भाजपा बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है, यह भाजपा आरएसएस की सोची समझी रणनीति के तहत दिया गया बयान है।

इस विचारधारा ने कभी भी भारतीय संविधान का सम्मान नहीं किया, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को एक अतुलनीय अभूतपूर्व संविधान दिया जिसकी पूरे विश्व में मिसाल दी जाती है।

जिस इंडिया शब्द से भाजपाई असहज हैं उन्होंने ही बीते सालों में भारत सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, डिजिटल इंडिया, शाइनिंग इंडिया जैसे कई अभियान और योजनाएं शुरु की हैं और खुद को  bjp4india लिखते हैं यही भाजपा का दोहरा चरित्र है।

Rajya Sabha में उत्तराखंड के सांसद ने रखी मांग India से भारत हो नाम

भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस संविधान को नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। भारत का संविधान किसी जाति, धर्म, वर्ग विशेष का नहीं है यह भारत देश की 140 करोड़ जनता का संविधान है यह भारत का पवित्र ग्रंथ है जो हमें एकरूपता और अपने पूर्ण अधिकार प्रदान करता है।

करन माहरा ने कहा कि यह भारत की आत्मा है और हम जीते जी इस संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। इस लड़ाई में भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाले समस्त देशवासियों, सभी राजनीतिक दलों एवं समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर ऐसी विचारधारा से लड़ना होगा, माहरा ने कहा की जिनकी राजनीति केवल विभाजनकारी नीतियों और समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है, हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने कहा की जब जब इस देश में भाजपा सरकार आई है आमजन की स्वतंत्रता धीरे-धीरे खत्म की जा रही है, आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और लगातार जनता को अपनी विचारधारा के दबाव में कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है यदि कोई सरकार के खिलाफ लिखता है, बोलता है तो उसके खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई व अन्य एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।

माहरा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी को अपनी आलोचना पसंद नहीं उन्हें केवल अपना यश सुनना ही पसंद है आज प्रधानमंत्री से सवाल पूछने वाली हर आवाज को दबा दिया जा रहा है। आज नौ साल के शासन के बाद भी वे लगातार जनता और प्रेस के सवालों से बचते हैं, उन्होंने आज तक एक भी प्रेस वार्ता नही की है आज देश का उत्तरपूर्वी भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है उस प्रधानमंत्री मोदी और पूरा मंत्रिमंडल मौन साधे हुए हैं और ना ही वे सदन में कभी विपक्ष के सामने बोलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।

माहरा ने कहा की डॉ आंबेडकर ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन जब चुनाव आते हैं तभी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को संविधान के साथ बाबासाहेब की याद आती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...