Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हादसा : महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, चकराता में दो लोग घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

हादसा : महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, चकराता में दो लोग घायल

आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वह व्यक्ति वाहन के नीचे दबा हुआ था। यह वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

इसके अलावा एक अन्य घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। थाना चकराता ने जैसे ही SDRF को इस घटना की जानकारी दी वह तुरंत ही साजो सामान के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और राहत और बचाव कार्य में जुट गये।

SDRF को सूचना मिली थी कि कोरबा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसकी मदद के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया।

सूचना मिलते ही पोस्ट चकराता से हेड कांस्टेबल सुनील तोमर के साथ SDRF रेस्क्यू टीम सामान के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह वाहन ब्रेज़ा था जिसमें 2 लोग सवार थे जो विकासनगर से चकराता की ओर आ रहे थे। सरला छानी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नही आई।

SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर, वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...