ऋषिकेश के शिवपुरी में बरसाती नाले की चपेट में आने से एक युवक बहा गया, इसके बाद एसडीआरएफ द्वारा सर्चिंग आपरेशन चलाया गया जिसके उपरांत शव को बरामद कर लिया गया है।
कल रात्रि अतिवृष्टि से शिवपुरी में बरसाती नाले के उफान पर आने से चपेट में आये एक युवक के लापता होने की घटना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक ब्लू हेवन किचन में काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान में आने पर गदेरे में बह गया।
आज प्रातः पुनः सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्च करते हुए उक्त युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक युवक का नाम गौतम पुत्र बलबीर सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम बदल, शिवपुरी, नरेंद्रनगर का है।


Leave a comment