Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या चिन्ताजनक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या चिन्ताजनक

नगर निगम के कई प्रयासों के बावजूद देहरादून में डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जो कि प्रशासन के लिए भी एक समस्या बनी हुई है।

एक तरफ जहां नगर निगम का कहना है कि शहर के सभी इलाकों में निगम द्वारा लगातार फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है उसके बावजूद डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या निगम के इस दावे पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे 12 जगहों में तबाह, कोटद्वार से पहाड़ का हिस्सा कटा, सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे

नगर आयुक्त मनोज गोयल का कहना है कि इस वक्त डेंगू के मच्छरों का ब्रीडिंग सीजन चरम पर है जिसके चलते निगम के प्रयासों के बावजूद मच्छरों का पनपना जारी है, निगम अपने स्तर से सभी तैयारियां कर रहा है।

हालांकि जनता डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए जो गाइडलाइंस हैं उनका ठीक से पालन नहीं कर रही है, खासतौर पर कूलर और फ्रिज के भीतर जो पानी जमा रहता है उस पर डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते हैं साथ ही नगर आयुक्त ने जनता से अपने आस पास के क्षेत्रों में उचित सफाई व्यवस्था रखने की अपील भी की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...