Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग के तरसाली में मलबे में दबे 5 लोग, एसडीआरएफ ने शवों को किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के तरसाली में मलबे में दबे 5 लोग, एसडीआरएफ ने शवों को किया बरामद

उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है कई जगहों पर सड़क टूट गई हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे पर आना जाना बंद हो गया है। यहां मलबे के नीचे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमें वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

आज प्रातः बारिश के रुकते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ।

बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है।

एसडीआरएफ द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की जा रही है।

एसडीआरएफ टीम को स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...