Home उत्तराखंड न्यूज़ रूद्रप्रयाग की महिला समूहों को दिया गया प्रशिक्षण, बिच्छू घास, मडुवे के पापड और लिंगुडे का अचार बनाना सिखाया
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग की महिला समूहों को दिया गया प्रशिक्षण, बिच्छू घास, मडुवे के पापड और लिंगुडे का अचार बनाना सिखाया

रुद्रप्रयाग के ग्राम बज्यूण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत जूड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा द्वारा स्थानीय उत्पाद कोदा, बिच्छु घास, साबुदानी पापड तथा करेला, नीबू, लिंगुडा, मिक्स अचार सहित जैम, चटनी, पापड बनाने की जानकारियां दी गयी।

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा विकास खण्ड अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के ग्राम बज्यूण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत जूड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय पापड, अचार बनानें का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 07 अगस्त से किया गया था। जिसका समापन हो गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी बैंक प्रबन्धक चतर सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा द्वारा स्थानीय उत्पाद कोदा, बिच्छु घास, साबुदानी पापड तथा करेला, नीबू, लिंगुडा, मिक्स अचार सहित जैम, चटनी, पापड बनाने जानकारियां दी गयी।

अग्रणी बैक प्रबन्धक चतर सिंह ने महिलाओं को स्वरोगार के प्रेरित कर उन्हें स्थानीय स्वरोजगार की जानकारी दी। वहीं संस्थान के प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल द्वारा उद्यमिता विकास, समय प्रबन्धन, मार्केट सर्वे, जोखिम प्रबन्धन, सहित सरकार द्वारा चलायी जा रहीं स्वरोजगार परक योजनाओं जानकारियां प्रशिक्षुओं को दी गयी। प्रशिक्षण के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह के साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर प्रशिक्षण के मूल्यांकन हेतु राष्ट्रीय आरसेटी श्रेष्ठता केद्र द्वारा भेजी गयी टीम द्वारा प्रशिक्षण मुल्यांकन किया गया जिसमें लिखित तथा मौखिक परीक्षा का भी आयोजन किया जिसमें सभी प्रशिक्षु पास हुए।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण गांव में पहली बार हुआ जिसमें महिला समूहों ने बढ़चढर भाग लिया तथा अपना अमुल्य समय निकालकर रूचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और कहा कि भविष्य में इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर वह खुद के उत्पाद भी तैयार करेंगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित सक्रिय महिला बीना देवी, संगठन की अध्यक्षा रजनी देवी, सहित प्रशिक्षण ले रही रिंकी देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी बबीता देवी, कविता देवी, रश्मि, सुधा देवी रेखा देवी सपना, रविना करीना माया गीता प्रेमा, दमयन्ती देवी आदि महिलायें उपस्थित थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...