Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आपदा प्रभावित गांवों के 102 परिवारों को दी गई आर्थिक मदद
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

आपदा प्रभावित गांवों के 102 परिवारों को दी गई आर्थिक मदद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदा के कारण चमोली जिले के कई गांव इससे काफी प्रभावित हुए हैं। भले ही सरकार इन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है लेकिन उसके बाद भी इन लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही हैं।

कई दिनों से जनपद के आपदा प्रभावित गांवों में प्रशासन की टीम राहत कार्यो में जुटी हुई है। आपदा प्रभावित गांव कीरूली, कांडा, कौंजपोथनी, महेरगांव, अगथला, बाटुला, गडोरा, नौरख इत्यादि गांवों के 102 परिवारों को अहेतुक सहायता के रूप में प्रति परिवार 5000 की दर से 5.10 लाख की राहत धनराशि का वितरण किया गया है।

प्रभावित गांवों में राशन किट वितरण के साथ ही चिकित्सकों की टीम निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर मजदूर लगाकर प्रभावित लोगों के घरों से मलबा साफ करवाया जा रहा है। विद्युत व पेयजल सप्लाई को सुचारू करने का काम जारी है।

जल संस्थान द्वारा टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। राहत शिविरों में ठहराए गए प्रभावित लोगों की भोजन व्यवस्था हेतु निःशुल्क कैंटीन सुविधा संचालित की गई है। राहत शिविरों में छोटे बच्चों को दूध एवं पोषाहार भी वितरण किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...