Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंत नगर विश्वविद्यालय में प्रसार अधिकारियों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंत नगर विश्वविद्यालय में प्रसार अधिकारियों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण के उद्घाटन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीक के प्रचार-प्रसार में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपने सलाह दी कि छोटे-छोटे उद्यम जैसे मोटे अनाजों की खेती, बैकयार्ड मुर्गी पालन, मौन पालन, मसालों का प्रसंस्करण अपनाकर किसानों के आय में पर्याप्त बढ़ोत्तरी की जा सकती है। विश्वविद्यालय सदैव आपके साथ सहयोग हेतु समर्पित है।

निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने प्रतिभागियों से कहा कि आप जैसे अधिकारी विश्वविद्यालय और कृषकों के बीच में पुल की भांति काम करते हैं। अतः कृषक हित में विश्वविद्यालय सदैव आपके साथ ख़ड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अनेक कृषकोपयोगी तकनीक विकसित किये गये हैं, आज आवश्यकता इस बात की है कि आप लोग इन तकनीकों का कृषकों के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने में वैज्ञानिकों की मदद करें।

डॉ. बी.डी. सिंह, प्राध्यापक एवं समन्वयक, समेटी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा, चार दिनी कार्यक्रम एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किये।

उन्होंने बताया कि इस 4 दिनी प्रशिक्षण में अनेक विषय जैसे तकनीक हस्तांतरण में प्रसार रणनीति, प्रसार वार्ता की योजना तथा विधियां, प्रसार प्रबन्धन हेतु उन्नत तकनीक, सोशल मीडिया का कृषि में उपयोग, नेतृत्व विकास, तनाव प्रबन्धन, कृषि एवं पशुपालन द्वारा टिकाऊ विकास जैसे विषयों का समावेष किया गया है।

प्रसार प्रशिक्षण संस्थान, नीलोखेड़ी हरियाणा के संकाय सदस्य डॉ. सत्यकाम मलिक एवं डॉ. जसविन्दर कौर ने कहा कि प्रसार अधिकारियों का समय-समय पर प्रशिक्षण होते रहना चाहिए, जिससे इनका क्षमता विकास एवं विकसित तकनीकों के बारे में अपना ज्ञानवर्धन कर सकें।

डॉ. सत्यकाम मलिक ने विशेष रूप से पंत विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. जय प्रकाश जायसवाल एवं समन्वयक समेटी, डॉ. बी.डी. सिंह का विशेष रूप से विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से लगभग 50 कृषि विभाग के विस्तार अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशालय के संकाय सदस्य डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. निर्मला भट्ट, घनश्याम जोशी, ज्योति कनवाल, जगदीश चन्द्र बिष्ट सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...