उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

गौरतलबब रहे कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।
इस बात की जानकारी सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं और बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।


Leave a comment