Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेलमंत्री से की मुलाकात, राज्य को जल्द मिल सकती है ये सौगात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेलमंत्री से की मुलाकात, राज्य को जल्द मिल सकती है ये सौगात

राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख भाजपा अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और सुगम करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को इससे बहुत फायदा होगा और इससे लोगों की काफी परेशानी भी दूर हो जायेगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सांसद अनिल बलूनी को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र विचार करेंगे।

सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से अनुरोध किया कि देहरादून-लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी सुविधा प्रदान की जाए। जिससे कि राजधानी देहरादून से राजधानी लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो सके।

इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से रेल मंत्रालय ने कोटद्वार और टनकपुर के लिए नई दिल्ली से दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने का फैसला किया था। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से उत्तराखंड के विद्यार्थियों, रोगियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली थी।

टनकपुर-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पिथौरागढ़ चंपावत और ऊधमसिंह नगर के नागरिकों को सुविधा मिली। उसी तरह कोटद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गढ़वाल मंडल के लोगों को लाभ मिला।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आमजन की सेवा-सुविधा के लिए कृतसंकल्प है। मोदी सरकार के कालखंड में उत्तराखंड में रेल क्षेत्र में क्रांति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वाल-कुमाऊं को निर्बाध सेवा दे रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...