Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल के भूपेंद्र कैंथोला बने आरएनआई के प्रेस रजिस्ट्रार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल के भूपेंद्र कैंथोला बने आरएनआई के प्रेस रजिस्ट्रार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भूपेंद्र कैंथोला को आरएनआई (भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय), नई दिल्ली का प्रेस रजिस्ट्रार बनाया है। वह 4 सितम्बर 2023 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रधान महानिदेशक के पद पर पदोन्नति के बाद अब भूपेंद्र कैंथोला को आर एनआई (रजिस्ट्रार ऑफ न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया), नई दिल्ली का प्रेस रजिस्ट्रार बनाया है।

इससे पहले धीरेंद्र ओझा इस पद थे । सरकार ने उन्हें केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) का महानिदेशक बनाया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भूपेंद्र कैंथोला को आरएनआई (भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय), नई दिल्ली का प्रेस रजिस्ट्रार बनाया है। वह 4 सितम्बर 2023 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

वे भारतीय सूचना सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। 17 अगस्त को उन्हें पदोन्नत कर महानिदेशक से प्रधान महानिदेशक बनाया गया था और 30 अगस्त को उन्हें आरएनआई का कार्यभार संभालने का आदेश प्राप्त हुआ।

उनकी गिनती एक तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर होती है। भूपेंद्र कैथोला इससे पहले कोलकाता में स्थित पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau PIB) और केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय (Central Bureau of Communication CBC) के पूर्वी क्षेत्र के महानिदेशक थे। उनका पूर्वी क्षेत्र के महानिदेशक के तौर पर कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। इसी को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

इससे पहले भूपेंद्र कैथोला पुणे स्थित विख्यात फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के निदेशक थे। वे मई 2016 से नवंबर 2021 तक एफटीआईआईके निदेशक बने रहे। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले एक स्वतंत्र शिक्षण संस्थान है। एफटीआईआई भारत में कला एवं सिनेमा तथा टेलीविजन प्रोडक्शन का प्रशिक्षण देने वाले अग्रणी संस्थान है।

एफटीआईआई की जिम्मेदारी संभालने से पहले कैंथोला नई दिल्ली में डीडी न्यूज में अतिरिक्त महानिदेशक रहे। उन्होंने लगभग 14 साल तक डीडी न्यूज में काम किया।

1989 बैच के इंडियन इनफॉरमेशन सर्विस के अधिकारी के भूपेंद्र कैथोला ने दिल्ली में फिल्म फेस्टीवल निदेशालय में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं भारतीय पैनोरमा निदेशक के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने लोकसभा टीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दिल्ली मुख्यालय के मीडिया रिलेशंस के प्रमुख भी रहे। भूपेंद्र कैथोला दिल्ली, मुंबई चंडीगढ़ और कोलकाता में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक की घुरदौड़स्यूं पट्टी के चोपरियूं गांव के मूल निवासी भूपेंद्र कैथोला का जन्म कोलकाता में हुआ। वह महाराष्ट्र के ठाणे में पले बढ़े। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान एवं इंटरनेशनल रिलेशंस में गोल्ड मेडल के साथ मास्टर डिग्री हासिल की।

भूपेंद्र कैथोला का उत्तराखंड से काफी जुड़ाव है। वह हर साल कुछ दिनों के लिए अपने गांव आते हैं और इस दौरान गांव के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाते हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने मित्रों को भी छुट्टियों में साथ लाकर बच्चों की पढ़ाना शुरू किया है।

उनका कहना है कि उत्तराखंड में युवाओं के पास कलात्मक हुनर की कमी नहीं है और अगर स्थानीय स्तर पर उन्हें सिनेमा की बारीकियां सिखाई जाएं तो वो बहुत अच्छा काम कर सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...