Home उत्तराखंड न्यूज़ इन्वेस्टर्स समिट से पहले देहरादून को सजाया संवारा जायेगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

इन्वेस्टर्स समिट से पहले देहरादून को सजाया संवारा जायेगा

देहरादून में दिसम्बर महीने में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए देहरादून को खूब सजाया संवारा जायेगा। इस बात की जानकारी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दी।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों हेतु एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से दिसंबर माह में देहरादून के एफआरआई में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट हेतु शहर में होने वाले सौन्दर्यकरण इत्यादि कार्यों सहित अन्य बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।

बैठक में कंसलटेंट ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि इन्वेस्टर्स समिट हेतु जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक कुल 11 मार्गों का सौन्दर्यकरण कार्य होना है। इन रूटों की दुकानों और घरों को एक जैसा लुक देने के लिए एक रंग में रंगाई-पुताई की जाएगी। प्रत्येक मार्ग हेतु अलग रंग और पेंटिंग की थीम होगी।

इनमें उत्तराखंड की संस्कृति के सातग ही हिमालया, वाइल्डलाइफ, स्थानीय भोजन आदि की थीम से मेहमानों को अवगत कराया जाएगा एवं सभी मार्गों पर नई फसाड नीति के अनूरूप साईनेज बोर्ड के कार्य होंगे।

इसके अतिरिक्त फ्लाईओवर को भी थीम के साथ सजाया जाएगा। एयरपोर्ट से कुछ आगे और फिर देहरादून की ओर दो विशाल अस्थाई द्वारों का निर्माण पर्वतीय शैली में भी प्रस्तावित किया गया है।

इसके अतिरिक्त लैंडस्केप, डिवाईडर को ठीक करने के साथ ही कुछ स्थानों पर बड़े पेड़ों को रंग बिरंगी डोरियों से सजाया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के लिए अल्प समय ही बचा है, इस हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने होंगे।

बंशीधर तिवारी ने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे हर हाल में स्थलीय निरीक्षण के कार्य पूरे कर लें ताकि कार्यों के टेंडर जारी कर जल्द से जल्द कार्य शुरू हो सकें।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट शहर को नए सिरे से सजाने संवारने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है, इसमें हमें कोई कसर नहीं छोड़नी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...