Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बॉक्सिंग के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, अब मिल रही है ढेरों बधाइयां
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

बॉक्सिंग के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, अब मिल रही है ढेरों बधाइयां

प्रकाश शर्मा के पास सरकारी नौकरी ही है। इसके बावजूद, उन्होंने बॉक्सिंग के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और अपने निगम से अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण के लिए पटियाला चले गए।

शीशमहल निवासी प्रकाश शर्मा एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पास कर लिया है।

प्रकाश शर्मा से पहले विभिन्न विद्यालय में खेल प्रशिक्षण के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएस बॉक्सिंग अकादमी के जरिए राज्य और देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी तैयार किए।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट पास करने के बाद पटियाला से एक वर्षीय बॉक्सिंग में कोचिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां बॉक्सिंग की बारीकियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस की भी बारीकियां सीखी। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया।

प्रकाश शर्मा उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन में रेफरी और जज होने के साथ ही बॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। वह इन दिनों कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत हैं।

उनकी इस उपलब्धि में उत्तराखंड बॉक्सिंग के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, उत्तराखंड बॉक्सिंग के टेक्निकल एडवाइजर डीपी भट्ट (एशियन मेडलिस्ट), उत्तराखंड बॉक्सिंग के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, अंतराष्ट्रीय कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट, भारतीय महिला बॉक्सिंग पूर्व चीफ कोच भास्कर भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग के कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, अंतरास्ट्रीय रेफ़री और जज संजीव पौरी, जोगेंद्र सौंन, आरओसी चैयरमेन उत्तराखंड व अंतरास्ट्रीय रेफरी व जज जोगेंद्र बोरा, डॉ. भुवन तिवारी, ललित मोहन कुंवर, पुष्पा दरमवाल, विमला रावत और वेंडी स्कूल के एमडी डॉ. विकल बवाड़ी, अंतराष्ट्रीय कोच मुकेश बेलवाल, जीवन प्रकाश, शैलेन्द्र भंडारी, रवि मेहरा और सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...