Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 कैडेट एनडीए परीक्षा में हुए उत्तीर्ण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 कैडेट एनडीए परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल अपनी स्थापना के बाद से ही युवा उम्मीदवारों को सेना में करियर के लिए तैयार करने के लिए एक संरचित और कुशल ढांचा प्रदान कर रहा है और एनडीए प्रविष्टियों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।

स्कूल को 9 बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है और जल्द ही इसके खाते में 10वीं ट्रॉफी होगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के पिछले बैच के 29 कैडेटों ने इस वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे कुल कडेटों की संख्या 66 हो गई है।

सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में प्रवेश के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है। सैनिक स्कूल भारतीय सशस्त्र बलों के भावी उच्च अधिकारियों को जन्म देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने सभी कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत के सम्मानित रक्षा बलों का हिस्सा बनने के अपने अंतिम लक्ष्य की तरफ केंद्रित और दृढ़ रहने के महत्व पर जोर दिया। “यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती है,“ उन्होंने कहा, “हम अपने कडेट्स को सफलता का लक्ष्य हासिल करने में पूरी मदद और मार्गदर्शन करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...